Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए दी गई 20000 गप्पी मछली

आसनसोल । नगर निगम के तरफ से बोरो 4 के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में जहां जहां जल जमाव है। उस जगह पर डेंगू को नष्ट करने के लिए गप्पी मछली दी गई। बारिश का मौसम आते ही डेंगू का डर सताने लगता है। ऐसे में आसनसोल नगर निगम की तरफ से डेंगू को नष्ट करने के लिए विभिन्न उपाय किए जाते हैं। इन्हीं में से एक है तालाबों और जलाशयों में एक विशेष प्रकार की मछली छोड़ना। इसे गप्पी मछली कहते हैं। यह मछली डेंगू मच्छरों के लार्वा को खा जाती है, जिससे डेंगू मच्छर पनप नहीं पाते। आसनसोल नगर निगम के चार नंबर बोरो के लिए 20000 गप्पी मछली दिए गए, जो इस क्षेत्र के विभिन्न वार्ड के तालाबों में छोड़े जाएंगे, जिससे कि डेंगू के प्रकोप को समाप्त किया जा सके। इस संदर्भ में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए राज्य सरकार की तरफ से 2 लाख गप्पी मछलियां दी गई हैं। यह पहले चरण में दी गई हैं। आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के प्रकोप को रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि डेंगू को रोकने के लिए हर साल आसनसोल नगर निगम की तरफ से गप्पी मछलियों को नगर निगम से दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह से डेंगू को पनपने से रोका जा सकता है। मौके पर मेयर विधान उपाध्याय, उपमेयर वशिमुल हक सहित निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *