Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पानी टंकी की जर्जर अवस्था की शिकायत चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक से की गई

चिरकुंडा । चिरकुंडा नगर परिषद अंतर्गत तालडंगा हाउसिंग कॉलोनी के मुख्य मार्ग के समीप जर्जर अवस्था में एक पानी का टंकी अवस्थित है, जिसके बगल में ही गणेश पूजा का प्रतिमा स्थापित होता है। जिसको लेकर पूजा कमेटी एवं उसके आस-पास रह रहे लोगों में जर्जर टंकी की हालत देखकर काफी भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। जिसकी शिकायत युवा नेता अभिमन्यु कुमार से स्थानीय जनता तथा पूजा कमेटी के पदाधिकारी के द्वारा मौखिक रूप से किया गया। जिसको संज्ञान में लेते हुए। अभिमन्यु कुमार ने चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित रूप से शिकायत किया एवं कार्यालय जाकर सिटी मैनेजर से मुलाकात किया। वास्तविक स्थिति से अवगत कराया तथा गणेश पूजा से पूर्व पानी टंकी का मरम्मत एवं उसके रंग करने का आग्रह किया गया। जिसके बाद गणेश पूजा कमेटी के सदस्यों एवं आस-पास रह रहे लोगों में काफी खुशी की लहर व्याप्त है।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *