Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

श्रावणी मेला के लिए 4 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा

आसनसोल । रेलवे यात्रियों के संरक्षा और उनकी उपयोगिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनकी मांग को पूरा करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। रेलवे ने श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों और तीर्थयात्रियों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए 05597/05598 जयनगर – आसनसोल – जयनगर त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल, 05545/05546 रक्सौल – देवघर – रक्सौल त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल, 03654/03653 गया – मधुपुर – गया श्रावणी मेला स्पेशल और 03268/03267 पटना – मधुपुर – पटना श्रावणी मेला स्पेशल को मौजूदा ठहराव और समय के अनुसार ट्रेन परिचालन सेवा जारी रखने का निर्णय लिया है।
05597 जयनगर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 10.8.2025 और 12.8.2025 को जयनगर से खुलेगी तथा 05598 आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल 11.8.2025 और 13.8.2025 को आसनसोल से खुलेगी।
05545 रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल रक्सौल से 10.8.2025 और 12.8.2025 को खुलेगी तथा 05546 देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल 10.8.2025 और 12.8.2025 को देवघर से खुलेगी।
03654 गया-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल गया से 10.8.2025 और 11.8.2025 को खुलेगी तथा 03653 मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल मधुपुर से 11.8.2025 और 12.8.2025 को खुलेगी।
03268 पटना-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल पटना से 10.8.2025 और 11.8.2025 को खुलेगी तथा 03267 मधुपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल मधुपुर से 11.8.2025 और 12.8.2025 को खुलेगी।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *