गुरु तेग बहादुर जी के 350 वीं शहादत दिवस को लेकर समर्पित जागृति यात्रा को सफल बनाने की अपील
धुव्र डंगाल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटी
बर्नपुर(भरत पासवान)। सिखों के नवम गुरु तेग बहादुर जी एवं उनके तीन शिष्यों की 350वीं शहादत को समर्पित विशेष जागृति यात्रा 31 अगस्त रविवार को गुरु के बाग पटना से शुरू होगी। यह यात्रा उन सभी स्थानों से गुजरेगी जहां से गुरु तेग बहादुर धर्म प्रचार के लिए गुजरे थे अथवा उसकी यात्रा की थी। इसकी तैयारी गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म स्थल तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी सहित अन्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शुरू कर दी गई है। बर्नपुर के ध्रुव डंगाल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भी इस यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। इसे लेकर मंगलवार को ध्रुव डंगाल स्थित बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा में ध्रुव डंगाल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए ध्रुव डंगाल गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष हरपाल सिंह जोहल ने कहा कि एसपीजीसी, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, श्री हरमंदिर साहिब प्रबंधक कमेटी पटना सहित दुनिया के सभी सिख संगत द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के 350 वे शहादत दिवस को मनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विशेषकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह पर इस शहादत दिवस को यादगार बनाने के लिए तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना को आग्रह किया गया है। वर्ष 2017 में गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म शताब्दी की तर्ज पर गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस को मनाने के लिए जागृति यात्रा गुरु के बाग पटना से शुरू होगी। जिसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 31 अगस्त की दोपहर रवाना करेंगे। जिसके बाद यह यात्रा राजगीर में रुकेगी। इसके बाद यह यात्रा कोडरमा होकर धनबाद, निरसा से आसनसोल पहुंचेगी। इसके बाद यह जागृति यात्रा खड़गपुर होकर विभिन्न इलाके से गुजरकर उत्तरप्रदेश के विभिन्न इलाके से दिल्ली के शीशगंज पहुंचेगी। यह यात्रा उन सभी जगहों से गुजरेगी जहां से गुरु तेग बहादुर जी ने यात्रा की थी। उन्होंने आग्रह करते हुए बताया कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न राज्य की कमेटियों का गठन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी से इस यात्रा का स्वागत करने के साथ इसमें शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की। वहीं प्रेसवार्ता के दौरान ध्रुव डंगाल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरपाल सिंह जोहल, उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह, महासचिव सुखविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह, अवतार सिंह, गुरदीप सिंह सैनी, हरदीप सिंह, महेंद्र सिंह शेरगिल, सतपाल सिंह आदि मौजूद थे।
