Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ हवन और भंडारा के साथ संपन्न

आसनसोल । जीटी रोड स्थित बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास स्थित महाबीर स्थान मंदिर में आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति की ओर से गुरु पूर्णिमा के दिन से शुरू हुई सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का समापन बीते 5 तारीख को हुआ। 6 तारीख को हवन और भंडारा किया गया। भंडारा का उदघाटन आर्य आज के प्रधान जगदीश प्रसाद केडिया ने अपने हाथों से प्रसाद वितरण कर किया। मौके पर हजारों लोगों ने भंडारा के प्रसाद का आनंद उठाया। इस संदर्भ में आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि यह पाठ 10 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन से शुरू होकर 5 अगस्त को समाप्त हुआ। 6 अगस्त को हवन और भंडारा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार संध्या 7 बजे शिव जी की विशेष आरती हुई। अरुण शर्मा ने कहा कि सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ में मंदिर के सभी भक्तगण, समाज के सभी लोगों का सहयोग रहा। भगवान सभी के मनोकाना पूरी करे। मौके पर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, कन्हैया शर्मा, नथमल शर्मा, जगदीश शर्मा, विनोद केडिया, नरेश अग्रवाल, सुरेन जालान, बिनोद गुप्ता, अनिल जालान, डॉ जेके सिंह, निरंजन पंडित, कृष्णा पंडित, दीपक भट्ट, मुकेश शर्मा, विमल जालान, अशोक अग्रवाल, आनंद पारीक, सुदीप अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, मुकेश पहचान, मुंशी शर्मा, मनीष भगत, प्रकाश अग्रवाल, रौनक जालान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *