Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पार्वती अपार्टमेंट के तरफ से लगाया गया रक्तदान शिविर

आसनसोल । आसनसोल के एनएस रोड नया धर्मशाला के पास स्थित पार्वती अपार्टमेंट के बेसमेंट में अपार्टमेंट की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उपस्थित थे। इनके अलावा रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर, आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार नरेश अग्रवाल, 44 नंबर वार्ड तृणमूल वार्ड कमेटी के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विमल जालान, रितेश जालान, विकाश जालान, राजीव मिश्रा, पार्वती अपार्टमेंट के तरफ से किशन गोपाल सुरेखा, अरुण केडिया, मनोज माखरिया, रौनक जालान, अमन सन्तोरिया, जनमय गुप्ता, संजय अग्रवाल, मोहन गुप्ता, बबीता केडिया, सुरेन्द्र गोयल उपस्थित थे। मौके पर 14 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने पार्वती अपार्टमेंट के लोगों की सामाजिक कार्य को देखते हुए सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज अपार्टमेंट के लोगों द्वारा यहां पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। उसकी जितने तारीफ की जाए कम है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से छोटे-छोटे रक्तदान शिविरों के आयोजन से आसनसोल जिला अस्पताल में रक्त की कमी का पूरा किया जा सकता है। आज के इस रक्तदान शिविर के आयोजन में रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रवीर धर और उनकी संस्था का भी पूरा सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *