Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भाजपा ने लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीना है, अब जनता भाजपा के असली चेहरे को समझ चुकी है 

आसनसोल । मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस की तरफ से बीते कुछ दिनों से लगातार राहुल गांधी आक्रामक मूड में दिख रहे हैं। उन्होंने हाल ही में इसे लेकर एक बहुत लंबा संवाददाता सम्मेलन भी किया था और उन्होंने मतदाता सूची में जो गड़बड़ियां हैं वह दिखाया था। उन्होंने दावा किया था कि भाजपा इसी तरह से मतदाता सूची में गड़बड़ी करके चुनाव दर चुनाव जीत रही है। सोमवार भाजपा पर मतदान में गड़बड़ी कर चुनाव आयोग का बेजा इस्तेमाल करके चुनाव जीतने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की तरफ से आसनसोल बस स्टैंड के सामने रोड जाम किया गया कांग्रेस की तरफ से यहां पर प्रधानमंत्री का पुतला भी जलाया गया। इस संदर्भ में कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रसेनजीत पोईतांडी और आसनसोल दक्षिण विधानसभा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाह आलम ने कहा कि राहुल गांधी ने बीते कुछ दिनों में यह साफ कर दिया है कि किस तरह से भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी की जा रही है। ताकि हर चुनाव में भाजपा को फायदा मिले। जब राहुल गांधी आज विपक्ष के अन्य सांसदों को लेकर दिल्ली की सड़कों पर मार्च कर रहे थे। तब पुलिस द्वारा उन्हें गैर कानूनी तरीके से रोका गया और गिरफ्तार किया गया। इसी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आज यहां पर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग का गलत इस्तेमाल करके चुनाव जीतना चाह रही है। शाह आलम ने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीना है और अब जनता भाजपा के असली चेहरे को समझ चुकी है। इसीलिए जनता अब कांग्रेस के साथ राहुल गांधी के साथ है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रसेनजीत पोईतांडी, कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा, विश्वनाथ यादव, मुकेश रजक सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *