Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रोटरी क्लब की ओर से से बीसी कॉलेज में रोटरी क्लब के तरफ से लगाया गया ठंडा पानी की मशीन

आसनसोल । रोटरी क्लब की ओर से बुधवार आसनसोल के बीसी कॉलेज में ठंडे पानी की मशीन लगाई गई। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, रोटरी क्लब के सदस्य तथा स्वर्गीय षष्ठी नारायण गोराई के बेटे सोमनाथ गोराई, बीसी कॉलेज के प्रिंसिपल फाल्गुनी मुखर्जी, रोटरी क्लब सदस्य कौस्तुभ बनर्जी, सौम्य नारायण गोराई, कौस्तुभ नारायण गोराई, सचिव मोईनाक रुद्रा, संदीप राय, शुभ्र नारायण गोराई, केदारनाथ गोराई विशेष रूप से उपस्थित थे। इनके अलावा रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर जोन 1 चंदन मुखर्जी भी खास तौर से उपस्थित थे। इस संदर्भ में गुरुदास चटर्जी ने कहा कि बीसी कॉलेज में बुधवार रोटरी क्लब की ओर से ठंडे पानी की मशीन लगाई गई। उन्होंने कहा कि षष्ठी नारायण गोराई ने 1960 साल में बीसी कॉलेज को 1, 11,111 रुपया का अनुदान राशि दिया था और यह बड़ी खुशी की बात है कि आज उनके वंशज भी कॉलेज के विकास में योगदान दे रहे हैं।

 

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *