Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल शहर को जाम मुक्त करने के लिए ट्रैफिक विभाग ने चलाया विशेष अभियान

आसनसोल । आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट का ट्रैफिक विभाग आसनसोल शहर को जाम से मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में बुधवार को एसीपी ट्रैफिक विश्वजीत साहा के नेतृत्व में जीटी रोड पर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान, ट्रैफिक पुलिस ने सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी। पुलिस अधिकारियों ने देखा कि कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने तक सामान फैला रखा था, जिससे यातायात में बाधा आ रही थी। पुलिस ने उन्हें तुरंत सामान हटाने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही जीटी रोड पर इधर उधर बस खड़ी कर यात्रियों को उतारने-चढ़ाने वाले बस चालकों और परिचालकों को भी कड़ी चेतावनी दी। पुलिस ने उन्हें निर्दिष्ट बस स्टॉप का उपयोग करने के लिए कहा ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सके। अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों और चार पहिया वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। एसीपी ट्रैफिक विश्वजीत साहा ने कहा कि जीटी रोड पर जाम न लगे, यातायात में कोई परेशानी न हो उसके यह अभियान चलाया जा रहा है। सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और अनियमित तरीके से बसें खड़ी करने वाले बस कर्मियों को चेतावनी दी है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *