स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीद सिद्धू कानू फ्री प्राइमरी स्कूल में बच्चों के बीच बांटे गए पठन पाठन सामग्री
आसनसोल । 15 अगस्त 2025 शुक्रवार रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रीन सिटी ने बड़े उत्साह, जोश और गर्व के साथ आजादी की उनासि वर्षगांठ का जश्न शहीद सिद्धू कानू फ्री प्राइमरी स्कूल में मनाया। कार्यक्रम के शुरूआत रोटेरियन अध्यक्ष रोहित क्याल ने तिरंगा फहराकर किया और उसके बाद सभी ने राष्ट्र गान गाया। शहीद सिद्धू कानू एक फ्री प्राइमरी स्कूल है, जिसमें रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रीन सिटी हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर खूब धूम धाम से मनाता है। स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े कई नृत्यगान प्रस्तुत किये जो काफ़ी मनमोहक थे।

कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों को नाश्ता करवाया गया तथा स्कूल बैग, कॉपी, चॉकलेट, स्टेशनरी किट आदि वितरण किया गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी, मन को सुकून प्रदान प्रदान कर रही थी। अध्यक्ष रोहित क्याल ने कहा कि स्वंत्रता दिवस हमे हमारे देश की आजादी और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद दिलाती हैं। हम शिक्षा, ईमानदारी, एकता और मेहनत के बल पर भारत को दुनिया में एक चमकता सितारा बनायेंगे। क्यूंकि हमारी आजादी बहुत कीमती है। अंत में उन्होंने कहा कि “वतन की मिट्टी में महक बनी रहे, तिरंगा सदा ऊंचा लहराता रहे ”। “शहीदों का सपना था प्यारा, स्वतंत्र, सूखी हो देश हमारा, आओ मिलकर क़सम ये खाये, भारत को सबसे ऊँचा बनाये ”
जय हिंद, वंदे मातरम्।
इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन रोहित क्याल, स्वेता क्याल, कोषाध्यक्ष विवेक खैतान, अमिता खैतान, रोटेरियन विवेक बर्नवाल, मीठी बर्नवाल, रोटेरियन सौरव अग्रवाल, रोटेरियन श्रवण गुप्ता, निधि गुप्ता, रोटेरियन अनूप केडिया, श्वेता केडिया, रोटेरियन सनी सेठ, पायल सेठ, रोटेरियन सतीश अरोड़ा, रोटेरियन राहुल अग्रवाल, रोटेरियन विकाश जालान, विकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।




































