आर्य समाज द्वारा संचालित दयानंद और डीएवी स्कूल में मंत्री मलय घटक ने फहराया तिरंगा
आसनसोल । आसनसोल के बुधा स्थित आर्य समाज के द्वारा संचालित दयानंद और डीएवी स्कूल में आन बान शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मौके पर मुख्य अतिथि राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक सहित अन्य अतिथियों को दिनों स्कूलों में गुलदस्ता देकर एवं उतरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने दोनों स्कूलों में ध्वजारोहण किए। अपने वक्तव्य में मंत्री मलय घटक ने कहा कि आर्य समाज द्वारा संचालित दयानंद, डीएवी और आर्य कन्या बालिका विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा रिजल्ट करता है।
इसका मुख्य श्रेय तीनों स्कूल के सचिव जगदीश प्रसाद केडिया को जाता है। उन्होंने कहा कि जगदीश प्रसाद केडिया तीनों स्कूल में डीएवी और दयानंद को विकसित किया गया है। अब आर्य कन्या बालिका विद्यालय को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आर्य कन्या में 4000 छात्राओं के बैठने की जगह बनाई जा है।
वहीं उन्होंने कहा कि दयानंद विद्यालय और डीएवी में स्मार्ट क्लास बनाया गया है। जिसका उदघाटन 23 अगस्त को किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि शिक्षा के विकाश में केडिया जी का बहुत योगदान है। दोनों स्कूल में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके अलावा बच्चों ने कराटे प्रस्तुत किया गया। मौके पर तीनों स्कूल के सचिव जगदीश प्रसाद केडिया, नथमल शर्मा, एन के अग्रवाल, अरुण शर्मा, बिजय शर्मा, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, मनोज केडिया, दयानंद के शिक्षक प्रभारी नारायण पासवान, डीएवी के शिक्षक प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह स्थित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




































