दुरबार महिला समन्वय कमेटी के दुर्गापूजा पंडाल का हुआ खूंटी पूजा
दुर्गापुर । दुरबार महिला समन्वय कमेटी के 73 सालों के खुंटी पूजा का दुर्गापुर के 34 नंबर वार्ड अंतर्गत कादा रोड में आयोजन किया गया। बीते कुछ समय से यौन कर्मियों द्वारा अपने प्रयास से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्यमंत्री की तरफ से पूजा के आयोजन के लिए अनुदान भी मिल रहा है। यहां पर राजनीतिक व्यक्तित्व और दुरबार के स्वशासित बोर्ड सदस्य तरुण राय, दुर्गापुर नगर निगम के एडमिनिस्ट्रेशन बोर्ड के सदस्य धर्मेंद्र यादव, लालबाबू प्रसाद और दुरबार से जोशना बसु उपस्थित थे।
तरुण राय ने कहा कि आज शारदा उत्सव के उपलक्ष पर खुंटी पूजन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यौन पल्ली यह मिट्टी के बगैर मां दुर्गा की पूजा नहीं होती। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की की सब स्वस्थ रहें, सुखी रहें। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आने वाले समय में दुर्गापुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन हमेशा इनके साथ रहेगा।





































