Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जिला अस्पताल में किशोर की मौत पर हंगामा

आसनसोल । आसनसोल जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किशोर की मौत पर परिजनों ने चिकित्सकों की लापरवाही का आरोप लगाते जमकर हंगामा किया।  सूचना पाकर एसीपी के नेतृत्व में व्यापक संख्या में पुलिस पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाल हंगामा कर रहे परिजनों को शांत किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई। इस कारण किशोर की मौत हुई । परिजनों ने मुआवजे की मांग पर हंगामा करने लगे। मृतक की मां बिदोनी हेंब्रम ने बताया कि बीते 15 अगस्त को उसका पुत्र मंगल हेंब्रम (17)को पेट दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उन लोगों ने आरोप लगाया कि जब उनका बेटा अस्पताल में आया था। वह चलता फिरता हुआ आया था। अस्पताल में उसका सही से इलाज नहीं किया गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

 

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *