कोयला खदान में काम करने के दौरान अचानक पानी घुसने से एक श्रमिक की मौत
अंडाल । अंडाल स्थित बांकोल एरिया के श्यामसुंदरपुर कोलियरी में जेनवेल प्राइवेट कंपनी के 3 नंबर पीट में में रात्रि पाली में कोयला का सिम काटने के दौरान पानी भर जाने के कारण श्रमिक विवेक कुमार माझी(25) की मौत हो गई। जबकि चार श्रमिकों को बचाया गया। मृतक की पहचान धनबाद निवासी विवेक कुमार माझी(25) के रूप में हुई। जेनवेल प्राइवेट कंपनी के पांच श्रमिक खदान में कोयला का सिम काटने उतरे थे, तभी अचानक खदान में पानी घुस गया।
पानी घुसने के कारण खनन कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। इस संदर्भ में सौमिक मजूमदार ने बताया कि रात्रि पाली में कुछ श्रमिक कोयला काटने गए थे। कोयला काटने के दौरान सिम के पीछे पानी भरा था। वहां से पानी लीक करने लगा। पानी के बहाव में एक एक श्रमिक की मौत हो गई। साथ में और चार श्रमिक थे, चारों को रिकवरी की गई। उनलोगों को हल्की चोट लगी। पास स्थित श्यामसुंदरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है। केंद्र सरकार कोलियरी को प्राइवेट कंपनियों के हाथों दे रहा है, जिसके कारण ऐसी घटना हो रही है। इस घटना को लेकर प्रबंधक के साथ बैठक की जाएगी।

































