Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नेत्र और दंत जांच शिविर लगाया गया

आसनसोल । आसनसोल के भगत सिंह मोड़ स्थित कोशिश नामक स्वेच्छा सेवी संगठन के साथ लायंस क्लब ऑफ समन्वय लाइंस क्लब ऑफ उदयन तथा डेंटल एसोसिएशन के साझा प्रयास से एक नेत्र और दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। कोशिश के कार्यालय में आयोजित इस शिविर में लाइंस क्लब की तरफ से अभिजीत राय, सजल कांति दास, डॉ विशनको दास, डॉ अभिषेक मुखर्जी, डॉ प्राकितृश नदी, डॉ राहुल बनर्जी वहीं कोशिश की तरफ से प्रोजेक्ट मैनेजर सरोज गिरि उपस्थित थे। इस मौके पर सरोज गिरी ने कहा की कोशिश नामक उनकी संस्था मूलतः एचआईवी एड्स को लेकर काम करती है लेकिन आज यहां पर लोगों के आंख और दांत के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें लगभग 42 लोगों के स्वास्थ्य की जांच किए गए। उन्होंने कहा कि विशेषण के चिकित्सकों द्वारा यह जांच की जा रही है, सरोज गिरी ने बताया कि उनकी संस्था एचआईवी एड्स हेपेटाइटिस बी तपेदिक जैसे बीमारियों पर काम करती है। लेकिन आज यहां पर नेत्र और दांत की शिकायतों की भी जांच करवाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *