Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

महाराष्ट्र से सोना चुरा कर भागने वाले व्यक्ति को महाराष्ट्र पुलिस ने अंडाल थाना के सहयोग से किया गिरफ्तार

अंडाल । महाराष्ट्र के पूणे में एक ज्वेलरी दुकान से लाखों का सोना चुराकर भागने वाले व्यक्ति को अंडाल थाने की पुलिस ने बीते गुरूवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार सुबह दुर्गापुर अदालत में पेश किया। आरोपी का नाम बैधनाथ मंडल है। वह अंडाल थाने के काजोड़ा मोड़ इलाके में एक भाड़े का घर लेकर रहता था। जिसे महाराष्ट्र पुलिस की सूचना पर अंडाल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया।
दरअसल वह पुणे के रविवार पेठ मार्केट स्थित एक ज्वेलरी शॉप में आभूषण कारीगर का काम करता था। वह करीब 4 महीने पहले वहां से करीब 250 ग्राम सोना चोरी कर फरार हो गया था। दुकान के मालिक की शिकायत पर महाराष्ट्र पुलिस उसे व्यक्ति की तलाश में लग गई थी। उसके बाद अंडाल पुलिस से संपर्क कर उसे व्यक्ति को काजोड़ा मोड़ स्थित एक मेटल कारखाने में उसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके बाद शुक्रवार उसे दुर्गापुर कोर्ट में पेश कर महाराष्ट्र पुलिस उसे ट्रांजिटिव रिमांड पर अपने साथ ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *