Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

खदान के अंदर डेढ़ घंटे फंसे रहे 18 श्रमिक, श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर एजेंट सहित अधिकारियों का घेराव

रानीगंज । रानीगंज के बांसड़ा कोलियरी के सी पीट पर डोली अटकने से 18 श्रमिक डेढ़ घंटे तक खदान के अंदर फंसे रहे। बताया जा रहा है कि बिजली चले जाने की वजह से यह हादसा हुआ। शुक्रवार सुबह 9.20 से लेकर 11 बजे तक 18 श्रमिक खदान के अंदर डोली में फंसे रहे। पता चला है जब 50 फीट गहरी खदान में डोली जा रही थी, तब अचानक बिजली चली गई जिससे 600 फीट नीचे 18 श्रमिक डोली में ही अटके रह गए। घटना से श्रमिकों में असंतोष पसर गया। उन्होंने खदान के अधिकारियों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। श्रमिकों का कहना है कि अक्सर इस तरह की घटनाएं घटती रहती है। खदान के अंदर बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता घटिया स्तर की होने की वजह से यह घटनाएं होती है। इस बारे में जब संवाददाताओं ने कोलियरी के एजेंट से सवाल किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वह संवाददाताओं के हर सवाल पर खामोश बने रहे। इस बारे में खदान श्रमिक ललन सिंह ने बताया कि वह जब डोली के अंदर फंसे थे, तो बिजली चली गई। जिस वजह से वह खदान के नीचे डोली में फंसे रह गए। उन्होंने कहा कि अक्सर इस तरह की घटनाएं होती है। यहां पर बिजली की आपूर्ति के गुणवत्ता बहुत घटिया स्तर की है, जिस वजह से लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही है उन्होंने प्रशासन से मांग की की इस तरफ ध्यान दिया जाए ताकि खदान कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *