Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अंडाल एयर पोर्ट पर अभिनव साव का गाजे बाजे के साथ और आसनसोल में किया गया भव्य स्वागत किया गया

अंडाल। कजाकिस्तान में आयोजित एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद युवा शूटर अभिनव साव सोमवार आसनसोल पहुंचे। अंडाल एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे थे। नेशनल राइफल एसोसिएशन की उपाध्यक्ष वीके ढल्ल के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ अभिनव साव का स्वागत किया गया। मौके पर उनके दादाजी रामचंद्र साव, ‌पिता रूपेश साव, माता प्रियंका बनर्जी साव भी उपस्थित थी। आसनसोल नगर निगम की ओर से चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी और मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी ने भी अभिनव को सम्मानित किया। वहीं काली पहाड़ी धर्मचक्र सेवा समिति के सदस्य भी अंडाल एयरपोर्ट पर अभिनव साव का भव्य स्वागत किया।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *