निर्मल साथी के महिलाओं ने वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर मेयर को सौंपा ज्ञापन
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के मुख्य दरवाजे के सामने गुरुवार आसनसोल नगर निगम के 106 वार्ड के निर्मल साथी के महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि उन्हें 4 महीने काम करवाया जाता है, लेकिन वेतन सिर्फ 1 महीने का दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक महीने काम करके प्रत्येक महीने वेतन लेंगे और अभी उनका जो बकाया वेतन है उसको भी उन्होंने देने की मांग की। उनका कहना है कि मेयर ने उन्हें आश्वासन दिया था लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ हालांकि इस बारे में जब हमने मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि यह सरकारी पैसा है किसी कारणवश पैसा नहीं आया होगा। जब उनसे पूछा गया कि निर्मल साथी की महिलाओं का कहना है कि मेयर ने कहा था कि उनका पैसा मिल जाएगा। इस पर मेयर ने कहा कि ऐसा नहीं है। क्योंकि यह पैसा सरकारी पैसा है और जब तक सुडा से पैसा नहीं आता इनको पैसा नहीं दिया जा सकता।


















