Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर पर सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा, आसनसोल स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक

आसनसोल । राज्य स्तरीय शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर आसनसोल स्थित पश्चिम बर्दवान जिलाधिकारी कार्यालय में एक बैठक हुई। बैठक में पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस पन्नोबालम, अतिरिक्त जिलाधिकारी संजय पाल सहित प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रभारी उपस्थित थे। बाद में, बैठक के संबंध में जिलाधिकारी एस. पोन्नबलम ने संवाददाताओं को बताया कि आज की बैठक में सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा पर चर्चा की गई। कक्षा 9 से 12 तक के सहायक शिक्षकों या सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए परीक्षा होगी। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि माध्यमिक स्तर की परीक्षा यानी कक्षा 9 और 10 की परीक्षा 7 सितंबर, यानी रविवार को होगी। वहीं, उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा यानी कक्षा 11 और 12 की परीक्षा 14 सितंबर, रविवार को होगी। माध्यमिक स्तर की परीक्षा जिले के 20 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिसमें 12,000 परीक्षार्थी भाग लेंगे। उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिसमें लगभग 8 हज़ार परीक्षार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में इस परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा की गई। परीक्षा केंद्रों यानी जिन विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, उनके प्रभारी और प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सभी को निर्देश और जानकारी दे दी गई है। इसके अलावा, पुलिस, जिला स्वास्थ्य और विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *