Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल हिंदी जनकल्याण मंच के शिविर में 78 लोगों का हुआ स्वास्थ्य जांच

बर्नपुर(भरत पासवान)। आसनसोल हिंदी जनकल्याण मंच द्वारा पिछड़े हिंदी भाषियों के उत्थान के साथ महिला सशक्तिकरण को लेकर कई कार्य किया जा रहा है। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। वहीं शनिवार को आसनसोल हिंदी जनकल्याण मंच की ओर से ध्रुव डंगाल स्थित ध्रुव डंगाल एफपी स्कूल में ईएनटी जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मंत्री मलय घटक उपस्थित हुए। जहां उन्होंने आसनसोल हिंदी जनकल्याण मंच द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करने के साथ इसको सफल बनाने में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंच के अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह एवं सचिव रामाधार सिंह ने मंत्री मलय घटक को मंच के आगामी सामाजिक योजनाओं की जानकारी दी। वहीं शिविर के दौरान 78 लोगों का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच कर परामर्श दिया। शिविर में स्थानीय पार्षद बबीता दास, मंच के अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह, सचिव रामाधार सिंह, कोषाध्यक्ष रामनाथ तिवारी, गांधी नोनिया, शाहिदा परवीन, राखी विश्वकर्मा, प्रभु, मधु, दयानंद पासवान, गुलशन कुमार, भोला हेला, दलजीत सिंह आदि की सक्रिय भूमिका रही।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *