Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से दक्षिण बंग नवरत्न अवार्ड 2025 का किया गया आयोजन

आसनसोल । चित्रा मोड़ के ग्लैसी मॉल स्थित फर्न रेसिडेंसी के सभागार में शनिवार की संध्या साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से दक्षिण बंग नवरत्न अवार्ड 2025 का आयोजन किया। समारोह का उदघाटन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री डॉ. शशि पांजा, श्रम कानून एवं न्यायिक मंत्री मलय घटक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री बाबुल सुप्रियो ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मंत्री शशि पांजा ने कहा कि इस समारोह का मुख्य उद्वेश्य नई पीढ़ी को व्यवसाय की तरफ बढ़ावा देना है। ताकि वह आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा व्यापार और अपने उद्योग लगाने की तरफ ध्यान दें। जिससे कि इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को एक गति प्राप्त हो और दक्षिण बंगाल और खासकर इस जिले में उद्योग का जो स्वर्णिम इतिहास रहा है, उसे फिर से पुनर्जीवित किया जा सके। समारोह में दक्षिण बंगाल के आठ जिलों पश्चिम बर्दवान, पूर्व बर्दवान, पुरुलिया, उत्तर 24 परगना, बांकुड़ा, बीरभूम, दक्षिण 24 परगना, कोलकाता के 40 उद्यमियों को सम्मानित किया गया। वहीं नए उद्यमी जो स्टार्ट अप शुरू कर चुके हैं और काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उनको भी प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया गया। कुल 40 उद्यमियों को पुरस्कृत किया गया, जिनमें से 22 पुरुष हैं और 14 महिलाएं चार पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग को पुरस्कृत किया गया। मौके पर उद्योगपति नथमल शर्मा, विजय शर्मा, सुभाष अग्रवाल, पीके ठाकुर सहित अन्य उद्योगपतियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अड्डा के चेयरमैन कवि दत्ता, उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी वहीं संगठन के तरफ से वीके ढल, जगदीश बागड़ी, सचिन राय, बिनोद गुप्ता, सपन चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *