सड़क दुर्घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
अंडाल । अंडाल के ईसीएल के एरिया ऑफिस के समीप एनएच 19 पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। वहीं इस घटना के संदर्भ में स्थानीय निवासी अजय पासवान ने बताया सड़क दुर्घटना में जो व्यक्ति घायल हुए हैं। वह यहां के स्थानीय निवासी है और वह रोड पैदल पार कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होगा। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया है।
