आसनसोल में सड़क दुर्घटना में केएनयू की छात्रा की मौत
आसनसोल । आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत कल्ला हरिपदो स्कूल के पास कल्ला दोमोहानी रोड पर एक तेज गति से आ रही ट्रक ने काजी नजरुल विश्वविद्यालय की बांगला विभाग फोर्थ सेमेस्टर की छात्रा रोमा तिवारी को अपने चपेट ले लिया, जिसके बाद रोमा तिवारी को आनन -फानन मे स्थानीय लोगों ने रोमा को बेहतर इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने रोमा तिवारी को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार की रोमा तिवारी बाराबनी थाना अंतर्गत दोमोहानी मदनतोड़ शिव मंदिर इलाके की रहने वाली थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद रोमा के परिवार में मातम का माहौल है। वहीं घटना को लेकर काजी नजरुल यूनिवर्सिटी के तमाम छात्र और छात्राओं ही नही बल्कि काजी नजरुल यूनिवर्सिटी के शिक्षकों में भी दु:ख का माहौल है। उन वाहनों की चपेट मे आकर लोग अपनी जान गँवा देते हैं, ऐसे मे ट्रेफिक पुलिस द्वारा सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिये लगातार जागरूकता अभियान चलाती है, सेमिनार करती है, बावजूद उसके सड़क हादसों पर अब तक लगाम नहीं लग पाया है।



















