Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सड़क दुर्घटना में एलआईसी एजेंट की मौत, मुआवजा की मांग पर सड़क जाम

सालानपुर । आसनसोल-चित्तरंजन मुख्य सड़क पर मंगलवार की शाम देंदुआ ईसीएल अस्पताल के पास एलआईसी एजेंट अशोक महतो श्रीरामपुर निवासी की  सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने सालानपुर ब्लॉक के देंदुआ मोड़ पर सड़क जाम किया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार,  एक ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया और ट्रक का पहिया सीधे उनके शरीर पर चढ़ गया। घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने देंदुआ-कल्याणेश्वरी सड़क को जाम किया गया। इस दौरान सड़क पर लम्बी कतार में गाड़ियाँ फँस गईं और यात्रियों को घंटों पैदल चलना पड़ा। मृतक के परिजनों ने मांग किया कि परिवार को कम से कम 20 लाख रुपये का मुआवज़ा और दो परिजनों को स्थायी नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। घटनास्थल पर व्यापक संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

 

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *