ट्रैफिक नियमों को लेकर एक निकाली गई जागरूकता रैली
आसनसोल । पुलिस डे के मौके पर आसनसोल साउथ ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक नियमों को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली आसनसोल नगर निगम मोड़ से शुरू हुई और आश्रम मोड़ तक गई।
इस मौके पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साउथ ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी राणा अंबिका दत्त, साउथ ट्रैफिक गार्ड प्रभारी संजय मंडल के अलावा बड़ी संख्या में ट्रैफिक विभाग के कर्मचारी और सिविक वॉलिंटियर उपस्थित थे। इस मौके पर राणा अंबिका दत्ता ने कहा के ट्रैफिक विभाग की तरफ से यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस डे के मौके पर सेफ ड्राइव सेव लाइफ योजना के तहत लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए यह रैली निकाली गई है।



















