Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल डाक मंडल की ओर से डाक समावेश 2025 का किया गया आयोजन

आसनसोल । आसनसोल डाक मंडल की ओर से गुरुवार आसनसोल रेलवे स्टेशन के पास पायल इन में डाक समावेश 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में सुक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम आसनसोल दुर्गापुर चैंबर ऑफ कॉमर्स और रानीगंज क्षेत्र के स्थानीय शिल्पकारों और कारीगरों ने भी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान यहां वरिष्ठ डाक अधीक्षक अंशुमान ईस्टर्न रेलवे के सीनियर डीसीएम मार्शल, एमएसएमई विभाग के अधिकारी उत्तम लाहा, रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार अरुण भरतीया, आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंभूनाथ झा के अलावा विभिन्न विभागों के तमाम बड़े अधिकारी पोस्ट ऑफिस के ग्राहक और पोस्ट ऑफिस से जुड़े अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के मकसद के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अंशुमान ने बताया कि समय के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस के कार्य प्रणाली में भी काफी परिवर्तन आया है। पोस्ट ऑफिस अब कई क्षेत्रों में अपने उपस्थिति दर्ज करा रहा है। ऐसे में समय-समय पर इस तरह के सेमिनारों के आयोजन की जरूरत महसूस होती है, जिससे न सिर्फ पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों के साथ समन्वय स्थापित कर सके। बल्कि ग्राहक व्यापार जगत एमएसएमई विभाग तथा सामान्य जनसाधारण से पोस्ट ऑफिस को लेकर उनकी क्या अपेक्षाएं हैं। इसके बारे में जानकारी हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट में पिछले कुछ समय में काफी परिवर्तन देखा गया है। इसमें पोस्ट विभाग में एडवांस्ड पोस्ट टेक्नोलॉजी 2.0 की शुरुआत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की भागीदारी के साथ भारत का डिजिटल परिवर्तन रोड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क डिगी पीन और एकीकृत डिलीवरी सेंटर के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी डोर स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। अंशुमान ने बताया कि माईनिंग एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड आसनसोल के स्वर्ण जयंती के अवसर पर एक विशेष कवर जारी किया गया जिसे एसएसपीओ आसनसोल डिविजन द्वारा एक फिलाटेली स्मारक उत्पाद के रूप में प्रदान किया जाएगा।

वहीं इस मौके पर कार्यक्रम के दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ने बताया की आसनसोल मंडल के वर्तमान वरिष्ठ डाक अधीक्षक अंशुमान के नेतृत्व में जिस तरह से डाक विभाग के कार्य प्रणाली में उन्नति आई है। इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने कहा कि अंशुमन और उनकी टीम हमेशा इस प्रयास में रहते हैं कि कैसे अपनी सेवाओं को और बेहतर किया जाए। ताकि वह ग्राहकों को और ज्यादा से ज्यादा सुविधा उपलब्ध करा सके। इसके साथ ही भारतीय डाक विभाग द्वारा सुक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग के लिए भी ऐसे कई कार्य किया जा रहे हैं, जिससे उनको भी काफी लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई इसके बाद सभी आमंत्रित अतिथियों को पारंपरिक रूप से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *