पटभूमि थीम की तर्ज पर रामबांध फ्रेंड्स क्लब कर कर भव्य दुर्गापूजा का आयोजन
बर्नपुर(भरत पासवान)। बर्नपुर के विभिन्न दुर्गापूजा कमेटियों द्वारा इस वर्ष काफी भव्य तरीके से दुर्गापूजा का आयोजन किए जाने को लेकर काफी तैयारी की जा रही है। वहीं बर्नपुर के रामबांध स्थित रामबांध फ्रेंड्स क्लब द्वारा इस वर्ष भी काफी भव्य दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। अपनी थीम एवं पंडाल सज्जा को लेकर दर्शनार्थियों में प्रसिद्ध रामबांध फ्रेंड्स क्लब द्वारा 72वे वर्ष पटभूमि की थीम पर पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।
पंडाल निर्माण में बंगाल के कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए इसमें इको फ्रेंडली सामग्रियों जैसे सूप, चटाई, कपड़ा, पाट, गमछा आदि का उपयोग किया जा रहा है।साथ ही पंडाल के भीतर जामीनी, मधुबनी पेंटिंग की झलक देखने को भी मिलेगी। क्लब के वरिष्ठ सदस्य आशीष मुखर्जी ने बताया कि वर्ष 1954 में दुर्गापूजा की शुरुआत की गई थी। इस वर्ष पट भूमि की तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा।
इस वर्ष पूजा का बजट 9- 10 लाख रुपए है। वहीं पंडाल का निर्माण कर रहे मां सरस्वती आर्ट्स एरिक्स इवेंट के टप्पा घोष ने बताया कि थीम आधारित पूजा के आधार पर इको फ्रेंडली सामग्रियों से पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके 30- 40 साथी पंडाल निर्माण को पूरा करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण स्वर्गीय जीवन भास्कर की टीम द्वारा किया जा रहा है। जबकि विद्युत सज्जा स्थानीय एस डी इलेक्ट्रिक मोहन प्रसाद द्वारा किया जा रहा है।





















