Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

गुजराती तड़ीपार राजद के बिहारी युवराज तेजस्वी को धमकी मत दो दांत उखाड़ लिए जाएंगे – नंद बिहारी यादव

आसनसोल । शिल्पांचल के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजवादी राष्ट्रीय जनता दल के नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नंद बिहारी यादव ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बिहार की एक कार्यक्रम में बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को धमकी दिए जाने पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्री अमित शाह को चलेंज और चुनौती दिया। उन्होंने कहा है कि अमित शाह तेजस्वी यादव का ऐसा सबक सिखाएंगे कि आने वाले समय में चुनाव लड़ने पर भी उनको सोचना पड़ेगा। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उक्त राजद नेता नंद बिहारी यादव ने अमित शाह को ललकारते हुए और चुनौती देते हुए कहा है कि अमित शाह में अगर हिम्मत है तो ईवीएम मशीन हटाकर वैलेट पेपर पर देश के किसी कोने में भी तेजस्वी यादव के साथ चुनाव लड़के देख ले उनकी औकात पता चल जाएगा। श्री यादव ने अमित शाह को ललकारते हुए कहां की अमित शाह जब गुजरात का गृह मंत्री थे। उन पर दंगा करने षड्यंत्र करने और कई महत्वपूर्ण अधिकारियों एवं लॉय जज की हत्या करने करने जैसे षड्यंत्र रचने के गंभीर आपराधिक मामले हैं। गुजरात का दंगाई और कई आपराधिक मामलों में अमित शाह अभ्युक्ति रहा जिसे तड़ीपार कर दिया गया। जिसे समाज में रहने के लायक नहीं माना गया। वह व्यक्ति दुर्भाग्य से इस देश का गृह मंत्री बन गया, जो धोखाधड़ी और वोट का चोरी कर कर देश की सत्ता पर काबिज है। उन्होंने कहा कि तड़ीपार को इतनी हिम्मत हो गई कि बिहार में आकर और बिहारी नेता को धमकी दे। उन्होंने अमित शाह को कहा कि वह अपने औकात से बात करें। अन्यथा समाजवादी किसी से डरते नहीं। डॉक्टर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव तथा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अनुयाई हैं और समाजवादियों का जन्म क्रांति और आंदोलन के गर्व से होता है। गुजरात के कॉरपोरेट और पूंजीपतियों के चंदे से नहीं होता है। राजद नेता और राजद का सिपाही समाजवादी किसी से डरते नहीं। श्री यादव ने कहा कि अगर अमित शाह का यही रवैया रहा और उन्होंने कहा कि हमारे राजद नेता तेजस्वी यादव पर अगर इस तरह का बयान देंगे तो उनका राजनीतिक दांत उखाड़ लिया जाएगा। बिहार में कोई पलटू राम और भाजपाई संगी उनको बचा नहीं पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमित शाह जेड -प्लस की सुरक्षा में चलते हैं और लंबी-लंबी बात करते हैं और तेजस्वी यादव के सामने उनकी औकात कुछ भी नहीं है। तेजस्वी यादव एक महाजननायक नेता है जो जनता के बीच में रहते हैं और उनकी सुरक्षा जनता करती है। श्री यादव ने भाजपा नेता और अमित शाह को दायरे में रहकर राजनीतिक बात कहने की चेतावनी दी और उन्होंने कहा कि समाजवादियों से लड़ाई और चुनौती अमित शाह को महंगी पड़ेगी इसलिए कि समाजवादी जनतंत्र के सिपाही और संविधान के रक्षक होते हैं और संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की गरिमा बढ़ाने के लिए वह किसी भी लोकतांत्रिक आंदोलन के तह तक जाने को तैयार रहते हैं उन्होंने अमित शाह राजनीतिक भूल ना करें वरना बिहारी और समाजवादी उनको बिहार से पूरी तरह बाहर कर देगी भागने का शरण नहीं मिलेगा।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *