दुर्गापुर नगर निगम में चुनाव करवाने की मांग पर रैली कर अनुमंडलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
दुर्गापुर । पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस की पुकार पर दुर्गापुर नगर निगम में चुनाव करवाने की मांग पर युवा कांग्रेस की तरफ से दुर्गापुर अनुमंडलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया और एक विशाल रैली निकाली गई जिसके माध्यम से दुर्गापुर में नागरिक सुविधाओं की जर्जर हालत को सामने लाने का प्रयास किया गया। पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि यादव और प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अनुपम साइ के नेतृत्व में पांच सदस्यों के एक का प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया।
मौके पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष तरुण राय, सचिव प्रसेनजीत पुईतुंडी, आसनसोल नगर निगम के पार्षद एसएम मुस्तफा, इंटक अध्यक्ष सुभाष साहा, हिंदुस्तान वर्कर्स यूनियन के जॉइंट सेक्रेटरी रजत दिक्षित, आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शाह आलम, माइनॉरिटी चेयरमैन फिरोज खान महिला युवा नेत्री संगीता घोष, युवा नेता सुरजीत भट्टाचार्य, रंजीत यादव, राहुल रंजन, अरूप मुखर्जी, आरिफ अंसारी, प्रदेश कांग्रेस सदस्य विश्वनाथ यादव, शांति गोपाल साधु, काजल दत्त, मनीष बरनवाल आदि उपस्थित थे। तरुण राय ने कहा युवा कांग्रेस का आंदोलन दुर्गापुर के वंचित लोगों की मांग को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए किया गया। ताकि जल्द दुर्गापुर नगर निगम में चुनाव करवाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो बहुत जल्द छात्र युवा और महिलाएं बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। वहीं प्रसेनजीत पुईतुंडी ने कहा कि अगर युवा कांग्रेस ने आंदोलन शुरू कर दिया तो सरकार को मजबूरी में चुनाव करवाना होगा और युवा कांग्रेस भविष्य में यह काम जरूर करेगी।

































