सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, मुआवजा की मांग पर किया सड़क जाम
जामुरिया । जामुरिया थाना क्षेत्र के जादूडांगा इलाके में हुए एक सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद उसे व्यक्ति के परिजनों ने मुआवजा की मांग पर सड़क जाम कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अकलपुर इंद्रा कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय लाल जी तूरी प्रत्येक दिन की तरह दिहाड़ी मजदूरी का काम करके साइकिल से घर जा रहा था। उसे समय एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद नाराज लोगों ने उनके परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए जामुरिया से रानीगंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर जादूडांगा के सामने सड़क जाम कर दिया।
घटना की वजह से उसे स्थान पर दोनों ही तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गांव के एक स्थानीय निवासी दिल्ली बाउरी ने बताया कि अकलपुर इंद्रा कॉलोनी के रहने वाले लाल जी तूरी प्रत्येक दिन की तरह अपना काम करके लौट रहे थे। उसे वक्त वह एक गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर बहुत तेजी से गाड़ियों का परिचालन होता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि इस पर रोक लगाई और ट्रैफिक व्यवस्था को और सतर्क बनाएं जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो।

































