सिंदूर खेल मां दुर्गा को दी विदाई
बर्नपुर । विजयादशमी के दिन शिल्पांचल सहित बर्नपुर के विभिन्न पूजा मंडपों में सिंदूर खेलकर मां दुर्गा को विदाई दी। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को सिंदूर लगाकर विदाई देने के साथ एक- दूसरे को सिंदूर लगाकर विजयादशमी की शुभकामना दी। इस अवसर पर शिवस्थान मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को सिंदूर लगाने के लिये महिला श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने पारी- पारी से मां को सिंदूर लगाकर विदाई देने के साथ सिंदूर खेलकर एक- दूसरे को शुभकामना दी। इसी तरह बारी मैदान स्थित बर्नपुर टाउन पूजा मंदिर प्रांगण में भी महिलाओं ने सिंदूर खेला।
































