Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पगड़ी वितरण में परंपरा का निर्वाह कर आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर 

बर्नपुर (भरत पासवान)। विजयादशमी के अवसर पर बर्नपुर शिवस्थान महावीर दल अखाड़ा सेंट्रल कमेटी की ओर से गुरुवार को पगड़ी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मंत्री सह सेंट्रल अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष मलय घटक उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बर्नपुर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महावीर अखाड़ा जुलूस का निर्वाह शांतिपूर्वक कर आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने सेंट्रल महावीर अखाड़ा कमेटी के महासचिव गौरीशंकर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों को पगड़ी प्रदान कर सम्मानित किया। पगड़ी वितरण समारोह में बर्नपुर के 14 महावीर अखाड़ा कमेटियों के प्रतिनिधियों के साथ विशिष्ट लोगों को पगड़ी प्रदान कर सम्मानित किया। गौरतलब है की इस्पात नगरी बर्नपुर में महानवमी तथा विजयादशमी के अवसर पर अखाड़ा जुलूस निकाला जाता है। वहीं विजयादशमी के दिन महावीर अखाड़ा के जुलूस का नेतृत्व वर्ष 1939 से ही बर्नपुर शिव स्थान महावीर दल अखाड़ा सेंट्रल कमेटी करती है। इस पगड़ी वितरण समारोह में मंत्री मलय घटक के अलावा आईएसपी के सीजीएम विनीत रावल, पूर्व विधायक सोहराब अली, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, विभिन्न वार्डों के पार्षद, अनूप माजी, पवन कुमार सिंह, सुरजीत सिंह मक्कड़, राजेश सिंह, प्रबीर धर, शंकर शर्मा, एसएम हसन, शिव स्थान मंदिर कमेटी के सचिव ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *