आसनसोल में 15 पूजा कमेटियों को लेकर निकाला गया कार्निवल
आसनसोल । राज्य सरकार की तरफ से बीते कुछ वर्षों से दुर्गापूजा के बाद दुर्गापूजा कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। पहले यह कार्निवल सिर्फ कोलकाता में आयोजित किया जाता था। लेकिन बीते 3 साल से राज्य के हर जिले में दुर्गापूजा कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार पश्चिम बर्धमान जिले में आसनसोल और दुर्गापुर में कार्निवाल का आयोजन किया गया। आसनसोल के बर्नपुर रोड पर कार्निवाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक, पश्चिम बर्दवान जिला अधिकारी एस पोन्नबलम, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी, रामकृष्ण मिशन आसनसोल के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, जामुरिया के विधायक हरे राम सिंह, पश्चिम बर्दवान ज़िला परिषद अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी, उपाध्यक्ष विष्णुदेव नोनिया के अलावा प्रशासन से जुड़े तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और समाज के विशिष्ट लोक उपस्थित थे।
मौके पर 15 पूजा कमेटियों को लेकर कार्निवाल का आयोजन किया गया। इस दौरान इन 15 पूजा कमेटी के सदस्यों को उनका प्रदर्शन करने का समय दिया गया और उन्होंने सुंदर झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुई, जिसके जरिए बंगाल के परंपरा को दर्शाया गया। बारिश की वजह से आयोजन में खलल पड़ने की आशंका थी लेकिन लोगों के मन में जो उत्साह था। वह देखने लायक था।
































