ओ मिमि है फिल्म युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए बनाया गया है – सुशोभन
आसनसोल । आसनसोल के बीएनआर मोड़ स्थित रवींद्र भवन के पास कॉफी हाउस में एक फिल्म को लेकर संवाददाता सम्मेलन किया गया। फिल्म के निर्देशक सुशोभन साहा के अलावा इस फिल्म निर्माण से जुड़े अन्य कलाकार उपस्थित थे। इस फिल्म को 17 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का नाम ओ मिमि है। फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए सुशोभन साहा ने बताया कि यह फिल्म युवाओं को लेकर है। कोई युवा अगर कोलकाता या अन्य किसी बड़े शहर में पढ़ने के लिए आता है, तो उसके साथ-साथ उसके माता-पिता को भी सावधान रहने की जरूरत है। ताकि वह नशे जैसी आदतों का शिकार ना बन जाए। फिल्म के माध्यम से युवाओं को यही संदेश देने का प्रयास किया गया है।




















