Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

प्रसूता की मौत, चिकित्सकों पर लगा लापरवाही का आरोप, नवजात स्वस्थ

परिजनों ने महिला के शव और बच्ची को अस्पताल में रखकर चले गए
आसनसोल । पारबेलिया के हिजुलि से कल रात एक गर्भवती महिला को आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था उनके पेट में दर्द हो रहा था। घटना के बारे में महिला के पति स्वरूप चट्टराज ने बताया कि वह एक कारखाने में काम करते हैं। इसलिए उन्हें ईएसआई मिलता है कल जब उनकी पत्नी की तबीयत खराब हुई। तब वह अपनी पत्नी को लेकर पहले ईएसआई हॉस्पिटल गए थे। बाद में वहां से उन्हें इस निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां पर भी उनकी पत्नी की हालत ठीक नहीं थी। स्वरूप ने कहा कि उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से अनुरोध किया था कि उनकी पत्नी को किसी और बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया जाए। लेकिन अस्पताल प्रबंधन नहीं माना और यहीं पर ऑपरेशन करने का फैसला लिया। ऑपरेशन किया भी गया और उनकी पत्नी की मौत हो गई। उनकी पत्नी ने एक बच्ची को भी जन्म दिया। बच्ची सिर्फ 8 महीने 6 दिन की है। यानी समय से पहले ही डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से प्रसव के लिए ऑपरेशन कर दिया गया। जिस वजह से उनकी पत्नी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उनके पास अब अपनी पत्नी के शव और बच्ची को अस्पताल और डॉक्टर के हाथों सौंप कर वापस चले जाने के अलावा कोई चारा नहीं है। उन्होंने अस्पताल और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और डॉक्टर को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *