Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

तृणमूल कांग्रेस की ओर से पंचेत डैम के मुख्य कार्यालय के सामने किया गया धरना प्रदर्शन, सौंपा गया ज्ञापन

मैथन । पश्चिम बंगाल सरकार को बिना बताए मैथन और पंचेत डैम से पानी छोड़ने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंड के पंचेत डैम के मुख्य कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जामुरिया के विधायक हरे राम सिंह, आसनसोल नगर निगम के उपमेयर वसीम उल हक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन अनिमेष दास, राजेश तिवारी के अलावा झारखंड टीएमसी के भी सामान नेता उपस्थित थे। पुरुलिया से भी टीएमसी के समर्थक बड़ी संख्या में पहुंचे। सभी ने धरना प्रदर्शन में शिरकत की और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने अपने वक्तव्य में कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बार-बार दामोदर रैली कारपोरेशन के अधिकारियों से यह कहा गया है कि जब भी वह डैम से पानी छोड़े तो उससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार को बता दें। क्योंकि यहां से पानी छोड़ने की वजह से पश्चिम बंगाल के एक बड़े हिस्से में बाढ़ जैसे स्थिति उत्पन्न हो जाती है, लेकिन यह बड़े अफसोस की बात है कि केंद्र सरकार के इशारे पर दामोदर वैली कॉरपोरेशन ऐसा नहीं करती और पश्चिम बंगाल सरकार को बिना बताए पानी छोड़ देती है।

यही हाल दुर्गापूजा के समय हुआ। जिस वजह से बंगाल के सबसे बड़े त्यौहार के समय बंगाल के एक बड़े हिस्से में बाढ़ आ गई। इसे लेकर एटीएम की तरफ से दामोदर वैली कारपोरेशन के अधिकारियों को एक ज्ञापन भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *