आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पार्टी कार्यालय से बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए भेजी गई राहत सामग्री
आसनसोल। उत्तर बंगाल के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए आसनसोल उत्तर विधानसभा भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राहत सामग्री भेजी गई। शुक्रवार आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पार्टी कार्यालय से वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी के नेतृत्व में यह राहत सामग्री भेजी गई। इस मौके पर यहां भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने इस राहत सामग्री को भेजने में सहयोग किया। इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि उत्तर बंगाल में बाढ़ की वजह से लोग बेहद परेशान हैं।
लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, ऐसे लोगों की मदद के लिए उत्तर विधानसभा भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आज राहत सामग्री भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज पहली ट्रक जा रहा है। इसके बाद कल परसों भी राहत सामग्री भेजी जाएगी। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जिले में घूम-घूम कर लोगों से उत्तर बंगाल के लोगों की राहत के लिए सामग्री इकट्ठा कर रहे हैं और जैसे-जैसे सामग्री इकट्ठा होती जाएगी। वैसे ही उत्तर बंगाल के लिए इन्हें रवाना किया जाएगा।




















