Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

तृणमूल नेताओं के घर और कार्यालय में ईडी क्यों जाती है – अग्निमित्रा पॉल

आसनसोल । आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल बीते 1 महीने से भी ज्यादा समय से बीमार चल रही थी। शुक्रवार वह फिर अपने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची। अपने विधायक को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। उन्होंने विधायक के समर्थन में नारे लगाए। रानीगंज के रानीसायर मोड़ इलाके में विधायक का भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत भाजपा समर्थकों ने एक बाइक रैली में निकली जो काली पहाड़ी जुबली होते हुए बर्नपुर के बारी मैदान काली मंदिर पहुंची। मौके पर विधायक ने काली मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद बर्नपुर के विधायक कार्यालय में वह पत्रकारों से रूबरू हुई। उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिया। विधायक ने कहा कि बीते 1 महीने से वह बीमार चल रही थी। लेकिन फिर से अपने समर्थकों के बीच जाकर वह बहुत खुश हैं और समर्थकों ने उनका जिस तरह से स्वागत किया। इसे देखकर उनकी आंखें नम हो गई। वही फिर टीएमसी के कुछ नेताओं के घर पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा छापा मारने के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में अग्निमित्रा पाल ने कहा कि टीएमसी के नेताओं ने अपने साढ़े 14 साल के कार्यकाल के दौरान अवैध तरीके से संपत्ति बनाई है। इसका जवाब उनका जांच एजेंसी को देना होगा इसका जवाब उन्हें बंगाल की जनता को देना होगा। इसलिए वह इस विषय पर कुछ नहीं कहना चाहते। लेकिन अगर कहीं पर कुछ गलत हुआ है तो जांच एजेंसी इसकी जांच जरुर करेगी।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *