Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सालानपुर जंगल में पेड़ से युवती का लटका शव बरामद, इलाके में सनसनी

सालानपुर । सालानपुर थाना अंतर्गत कल्या ग्राम पंचायत अंतर्गत काकुर कुंडा इलाके में एक युवती का पेड़ पर फंदे से लटका हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती का नाम अलका किस्कू था। लगभग 23 वर्षीय यह युवती जीतपुर उत्तर रामपुर ग्राम पंचायत के रामपुर गोसाई पाड़ा की रहने वाली थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जा में कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह काकुर कुंडा गांव का एक युवक शौच करने के लिए जंगल में गया था। तब उसने युवती को पेड़ पर फंदा लगा कर लटका अवस्था में देखा। इसके बाद गांव जाकर उसने घटना की जानकारी दी। कुछ ही पलों में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

रूपनारायणपुर फाड़ी की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी जांच कर शव को अपने कब्जा में कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। इस बारे में युवती के भाई ने बताया कि 3 दिन पहले रामपुर गोसाई पाड़ा में अपने घर से यह युवती किसी को बिना कुछ बताएं निकल गई थी। इसके बाद काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। लेकिन शनिवार सुबह उन्हें पता चला कि काकुर कुंडा गांव के जंगलों में एक युवती की लटका अवस्था शव बरामद की गई है। जब घटना की खबर पाकर वह मौके पर पहुंचे तो देखा की शव उनकी बहन की ही है। घटना से इलाके में मातम पसर गया।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *