चार अपराधियों को बंदूक के साथ किया गया गिरफ्तार
सालानपुर । रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस ने चार अपराधियों को बंदुकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। सनद रहे कि बीते कुछ दिनों से रूपनारायणपुर और आसपास के क्षेत्र में चोरी की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है जिससे लोग काफी परेशान हो चुके थे। रूपनारायणपुर फाड़ी प्रभारी अरुणाभ मुखर्जी ने मामले की जांच शुरू की थी और इलाके में निगरानी को और बढ़ा दिया था। इसके अलावा क्षेत्र के कई इलाकों में पुलिस कांस्टेबल, सिविक वॉलिंटियर और नाइट गार्ड की संख्या भी बढ़ाई गई थी।
सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। इसी दौरान रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार आधी रात मालबहाल इलाके में एक मैदान में डकैती के उद्देश्य से इकट्ठा हुए चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक देशी पिस्तौल, लोहे की रोड और रस्सी बरामद की गई। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि उन्हें पहले भी घर में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शनिवार सुबह उन्हें आसनसोल अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है कि उनके साथ और कौन-कौन था।




















