Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर दुष्कर्म मामला में पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

दुर्गापुर। दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा से हुए दुष्कर्म मामला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, इन व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच में ड्रोन और फॉरेंसिक टीम घटना की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए पुलिस किसी भी तरह की कोताही नहीं बरत रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे घटनास्थल और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की जा रही है। ताकि कोई भी सुराग छूट न जाए। इसके साथ ही, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक नमूने और सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जरूरत पड़ने पर कुछ अन्य व्यक्तियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सियासी दबाव और पीड़िता की स्थिति इस घिनौनी वारदात ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। प्रशासनिक जांच के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी तनाव और चर्चा का माहौल है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ दल पर हमलावर है। इस बीच चिकित्सकों सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  पीड़िता फिलहाल स्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *