Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भाजपा की ओर से आसनसोल साउथ थाना का घेराव कर किया गया प्रदर्शन

आसनसोल । दुर्गापुर के निजी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एमबीबीएस के दूसरे साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना के खिलाफ रविवार भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आसनसोल साउथ थाना का घेराव किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कमेटी सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी उपस्थित थे। उनके नेतृत्व में मदन मोहन चौबे, भृगु ठाकुर, ओम नारायण प्रसाद, सुदीप चौधरी, प्रदीप सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाना का घेराव किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा की महिला संगठन के कार्यकर्ताएं भी उपस्थित थी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस विरोधी और राज्य सरकार विरोधी नारे लगाए और मुख्यमंत्री तथा पुलिस मंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की। पत्रकारों से बात करते हुए कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद जिस तरह से एक के बाद एक महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। वह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी है। इस वजह से अपराधियों के मन से कानून का डर समाप्त हो गया है और यही कारण है कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह के अपराध दिन-पर-दिन बढ़ते जा रहे हैं। आज महिलाएं कॉलेज के अंदर भी सुरक्षित नहीं है। पश्चिम बंगाल के लिए यह बड़े शर्म की बात है कि उड़ीसा से आई एक लड़की जिसके मन में डॉक्टर बनने के सपने थे। वह इन दरिंदों का शिकार हो गई। उन्होंने कहा कि सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए तीन लोगों को आनन फानन में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इसके पीछे सभी दोषियों को गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य में ममता बनर्जी मुख्यमंत्री के तौर पर विराजमान हैं। तब तक यहां की महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता से आने वाले 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की सत्ता को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *