मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने दुर्गापुर में अपना खोला पहला शोरूम
दुर्गापुर । जाने माने आभूषण ब्रांड, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने शहर के सिटी सेंटर जंक्शन मॉल के पास अपना शोरूम खोला. रविवार को इसके उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि, बंगाली फिल्म अभिनेत्री और पश्चिम बंगाल में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की ब्रांड एंबेसडर रुक्मिणी मैत्रा, मालाबार समूह की प्रबंधन टीम के सदस्यों के साथ उपस्थित थी।
यह शोरूम भारत के पूर्वी क्षेत्र में ब्रांड का 14वाँ आउटलेट है। यह नया शोरूम सोने, हीरे, प्लेटिनम, रत्न और चाँदी के आभूषणों का एक विस्तृत संग्रह प्रस्तुत करता है, धनतेरस और दिवाली के अवसर पर, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ग्राहकों को सोने, कीमती पत्थरों और अनकट डायमंड आभूषणों के निर्माण शुल्क पर 30% तक की छूट, हीरे के मूल्य पर 30% तक की छूट और एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 2500 रुपये का कैशबैक भी दे रहा है।




















