आसनसोल साउथ ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की तरफ से विजया सम्मेलन का किया गया आयोजन
आसनसोल । आसनसोल साउथ ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की तरफ से रविवार बर्नपुर के संप्रीत्ति भवन में विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक, पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, जामुरिया के विधायक हरेराम सिंह, प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासु, पूर्णेंदु चौधरी सहित विभिन्न वार्ड के पार्षद और टीएमसी के अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर सभी को विजयादशमी की बधाई दी गई। वहीं टीएमसी नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अगले साल होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने की हिदायत थी।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में जो विकास के कार्य किया जा रहे हैं जिन 75 से ज्यादा जन कल्याणकारी परियोजना चलाई जा रही है। उनके बारे में लोगों को सही जानकारी देने की आवश्यकता है। ताकि लोग विपक्ष के बहकावे में न आ सके। पत्रकारों से बात करते हुए नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि विजयदशमी का मतलब बुराई पर अच्छाई की जीत है और आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सांप्रदायिकता की बुराई पर धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द के अच्छाई की जीत होगी।




















