आसनसोल और बर्नपुर के विभिन्न छठ घाटों का किया गया निरीक्षण
आसनसोल । आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सोमवार को आसनसोल नगर निगम के टीम आसनसोल और बर्नपुर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। आसनसोल के ऊषाग्राम, राम गुलाम सिंह तालाब, बीसी कॉलेज तालाब, दामोदर नदी घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ सफाई, घाटों पर लाइट की व्यवस्था, घाट तक जाने वाली सड़क का भी जायजा लिया गया। ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, उसके लिए निगम के तरफ से सारी व्यवस्था की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी ने कहा कि आस्था का महापर्व छठ शुद्धता व पवित्र पर्व होता है। इस पर्व में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। निगम के तरफ से छठ पूजा को लेकर अभी से सभी छठ घाटों की साफ सफाई शुरू कर दी गई है। घाटों की सफाई के साथ लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा घाटों तक जाने वाली सड़कों को भी ठीक किया जाएगा। मौके पर उपमेयर वशिमुल हक, एमएमआईसी मानस दास, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी सहित पार्षद और निगम के अभियंता उपस्थित थे।




















