आसनसोल के प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाज सेवी सीतारामजी दारूका का निधन
आसनसोल । आसनसोल के प्रतिष्ठित व्यवसायी सह समाजसेवी सीतारामजी दारूका का निधन सोमवार 13/10/25 को हो गया। उन्हें पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया था। इसके अलावा विभिन्न संगठनों की ओर से भी सम्मान मिला था। वे जरूरतमंदों की मदद करते थे। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार 14/10/25 सुबह 9 बजे उनके निवास स्थान बाकर अली लेन से कल्ला मुक्तिधाम को जायेगी। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए। शोकाकुल पुत्र समीर दारूका, रुपेश दारुका, पौत्र संदीप दारुका, शुभम दारुका, अनुज सत्य नारायण दारुका, राज कुमार दारुका सहित समस्त दारुका परिवार। उनके निधन पर जगदीश प्रसाद केडिया, नथमल शर्मा, अरुण शर्मा, नरेश अग्रवाल, सुरेन जालान, विजय शर्मा, कृष्णा प्रसाद अभिषेक केडिया, आनंद पारीक, सुदीप अग्रवाल सहित शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।




















