पुलिस ने चोरी के बर्तन बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफतार
बर्नपुर(भरत पासवान )। हीरापुर थाना पुलिस ने बीते 5 अक्टूबर को रविन्द्र नगर स्थित एक मकान से चोरी हुए पीतल एवं धातु के बर्तन के चोरी के मामले को सुलझाते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने अभियुक्त के पास से छोटी हुआ बर्तन भी बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार हीरापुर थानांतर्गत रवींद्रनगर निवासी डॉ बनीब्रत घोष के घर के केयरटेकर दीनानाथ पांडे ने 8 अक्टूबर को हीरापुर थाना में चोरी की लिखित शिकायत की थी। उन्होंने शिकायत में जानकारी देते हुए बताया कि बीते 5 अक्टूबर की रात रविन्द्र नगर स्थित डॉ बनीब्रत घोष के घर की खिड़की तोड़कर अज्ञात चोरों ने प्रवेश किया और बाद में एक टिन के बक्से को तोड़कर पीतल और धातु के बर्तन चुरा लिए। शिकायत दर्ज होने ही हीरापुर थाना के एसआई सुमन सिंघा को जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की पहचान आसनसोल के रेलपार स्थित कुरैशी मोहल्ला निवासी शेर अफगान के रूप में हुई। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस रिमांड पर ले लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान, पुलिस ने अभियुक्त व्यक्ति के कबूलनामे के बाद चोरी की सभी वस्तुओं को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।




















