Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को और सुचारू करने के लिए हुई बैठक

आसनसोल। आसनसोल नगर निगम और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक के विभाग की तरफ से लगातार आसनसोल नगर निगम और पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में ट्रैफिक की व्यवस्था को और सुचारू करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। बुधवार मेयर विधान उपाध्याय के चेंबर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बैठक की गई। बैठक में एसीपी ट्रैफिक विश्वजीत साहा, साउथ ट्रैफिक गार्ड प्रभारी संजय मंडल, नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल के अलावा अन्य ट्रैफिक अधिकारी मौजूद है। वहीं नगर निगम की तरफ से भी मेयर के अलावा अन्य पदाधिकारी और अधिकारी उपस्थित थे। मौके पर आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में ट्रैफिक को और सुचारू करने तथा जनता के लिए ट्रैफिक को और सुरक्षित करने के विषय पर चर्चा हुई। इस संदर्भ में विश्वजीत साहा ने बताया कि पूरे आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जहां-जहां ट्रैफिक को और बेहतर करने के लिए जो-जो करने की आवश्यकता है। उन पर विचार विमर्श किया गया। कहीं पर स्पीड ब्रेकर लगाने की जरूरत है तो कहीं पर लाइट लगाने की जरूरत है। इन विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि एडीपीसी ट्रैफिक विभाग और आसनसोल नगर निगम मिलकर आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में ट्रैफिक की व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं मेयर विधान उपाध्याय ने भी कहा कि आज की बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था को और सुचारू करने पर बातचीत हुई।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *