बाराबनी ब्लॉक में पानी की समस्या को लेकर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक
आसनसोल । लेबर कमिश्नर ऑफिस में जिला अधिकारी एस पोन्नबलम के अध्यक्षता में एक जरूरी बैठक हुई। मौके पर बाराबनी ब्लॉक में पानी की समस्या को दूर करने के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस मौके पर बाराबनी के विधायक और आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के अलावा पंचायत समिति अध्यक्ष आशीष सिंह और इस क्षेत्र के तमाम पंचायत के प्रधान उप प्रधान और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा पीएचई विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। पानी की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने और किस इलाके में किस प्रकार की समस्या आ रही है। उसका चिन्हित करके उसके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया। जिला अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को निरंतर विभिन्न इलाकों का दौरा करते रहना चाहिए। जिससे कि काम की गति पर नजर रखी जा सके और जिस काम को जिस अवधि में समाप्त करने की बात कही गई है। उसे काम को इस अवधि में समाप्त करने का लक्ष्य रखा जाए।




















